सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में स्थित शहीद पार्क में कारगिल में शहीद हुए रामसमुझ यादव की स्मृति में नत्थूपुर में 30 अगस्त को शहीद मेला का आयोजन किया गया है। कारगिल युद्ध में अपना एक हाथ और दोनों पैर गवाने वाले वीर नायक दीपचंद को मुख्य अतिथि बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा रहै। मेले की तैयारियों को लेकर आज पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल,क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु गौरव शर्मा, जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।






