आजमगढ़ : स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहायक विकास पंचायत के तहत की गई साफ़-सफाई

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहायक विकास पंचायत उमाकांत पाठक महोदय के आदेश अनुसार विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा संचारी रोग को देखते साफ सफाई किया जा रहा है सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है आप लोग अपने घर के आस-पास साफ सफाई करते रहिए जिससे कि रोगों से निदान पाया जाए जनपद के सम्मानित सफाई कर्मचारी भाइयों माता और बहनों द्वारा ग्राम वासियों से जागृत किया जा रहा है कि आप लोग पालथिन का प्रयोग ना करें झोला का प्रयोग करें सरकार की मंशा अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा जागरूकता के माध्यम से अपने कर्तव्यों का निर्वाहान करते हुए साफ सफाई करते हुए इस समय जो तरह-तरह का रोग पैदा हो रहा है उससे निदान पाया जाए आज दिनांक 30 अगस्त 2022 को ग्राम पंचायत हरैया में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आज के सफाई अभियान में मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया अभय चौहान बलवंत यादव इश्तियाक आदि लोग मौजूद रहे विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़