सोनभद्र : पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में लिप्त 51 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

प्रेस नोट

जनपद सोनभद्र

दिनांक-30.08.2022

 

जनपदीय पुलिस द्वारा दबिश देते हुए 51 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 617 लीटर अवैध कच्ची शराब की गयी बरामदगी, भारी मात्रा में लहन किया गया नष्ट –

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । इसी अभियान के क्रम में दिनांक 29.08.2022 को थाना करमा पुलिस 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना पिपरी पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्त के कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना रायपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 15 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना घोरावल पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तों के कब्जे से 50 लीटर अवैध देशी शराब, थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना ओबरा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 30 लीटर अवैध शराब, थाना चोपन पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तों के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 32 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तों के कब्जे से 65 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तों के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 10 नफर अभियुक्तों के कब्जे से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तों के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा थाना रायपुर पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब (कुल 51 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग 617 लीटर अवैध कच्ची शराब) बरामद करते हुए भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया तथा उक्त के सम्बंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गयी ।