प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 4/9/2022 को आम आदमी पार्टी आजमगढ़ में विक्की सोनकर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र राहुल नगर मडया में मुहल्ला क्लिनिक का आयोजन किया गया। मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव जी और जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के हाथों किया गया।
जिसमे दन्त चिकित्सक अनुराग, डॉ हरिराम,डॉ ज्ञानचंद, डॉ चंद्रशेखर यादव और डॉ उमेश यादव ने मोबाइल मोहल्ला क्लिनिक में आये लगभग 200 मरीजों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण कर जरूरतमंदो को दवा वितरित किया। मोबाइल मुहल्ला क्लिनिक कार्यक्रम में मुहल्लेवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए चिकित्सकीय सलाह भी ली।
पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यह मोबाइल मुहल्ला क्लिनिक जन सहयोग से जनता के हित में पिछले पांच रविवार से लगातार चल रही है और इस रविवार को नगर के राहुल नगर मड़या मोहल्ले में लगाई गई है भविष्य में आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत जनसहयोग व चिकित्सको के सहयोग से चलाया जायेगा। आगंतुकों के प्रति विक्की सोनकर ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डॉ अनुराग, डा. हरीराम, डॉ ज्ञानचंद, डॉ चंद्रशेखर,डॉ विजय यादव,मुखराम निषाद, सुशील गोंड,रामरुप यादव,सुंदरम,सतीश यादव,धोनी,राहुल सोनकर, बृजेश सोनकर, शिवम सोनकर, आकाश सोनकर, सूर्यभान प्रजापति सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






