विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटने वाले प्रवासियों की एक सूची उपलब्ध करायी जाए – सीएम योगी

पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

उ0प्र0 सरकार सभी प्रवासियों की सकुशल एवं सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध

लाॅकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए

अन्तर्राज्यीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्कता बरती जाय

सभी प्रवासी श्रमिकों/कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए

कम्युनिटी किचन में खाना बनाने वालों का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए

लोगों के मध्य राज्य के आयुष विभाग द्वारा लाॅन्च
किए गए ‘आयुष कवच कोविड’ एप को प्रोत्साहित करें

जनपद मेरठ, आगरा व कानुपर में वरिष्ठ प्रशासनिक,
पुलिस तथा मेडिकल अधिकारियों की टीम भेजने के निर्देश

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए टेस्टिंग क्षमता बढ़ाएं

इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा
निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार संचालित की जाएं
लखनऊ: 10 मई, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटने वाले प्रवासियों की एक सूची उपलब्ध करायी जाए, ताकि उन्हंे उ0प्र0 सुरक्षित लाया जा सके। उ0प्र0 सरकार सभी प्रवासियों की सकुशल एवं सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। अन्तर्राज्यीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाय। साथ ही, विभिन्न राज्यों की सीमाओं से कोई भी व्यक्ति पैदल न चले, हर हाल में पलायन को रोका जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा परिस्थिति की माॅनीटरिंग के लिए आगरा, मेरठ तथा कानपुर जनपदों में एक उच्च स्तरीय मेडिकल टीम भेजी जाए। साथ ही, सभी अस्पतालों में पी0पी0ई0 किट, एन-95 मास्क