आजमगढ़ : थाना रानी की सराय पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

विवरण:-
दिनांक 15.10.2022 को नि0 निशात जमा खां मय हमराह सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रानी की सराय चेकपोस्ट के पास एक प्लास्टिक की बोरी में अवैध गांजा लेकर खड़ा है जो कही जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।
इस सूचना पर विश्वास कर निरीक्षक निशात जमा खां मय हमराह के साथ पहुचा तो एक व्यक्ति एकाएक पुलिस को सामने देखकर सरायमीर जाने वाले रास्ते की ओर तेज कदमो से जाने लगा।
पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को 50-60 कदम दौड़ाकर समय 22.49 बजे पकड लिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सुनील यादव पुत्र लालबहादुर यादव नि0 कुडीहार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 23 वर्ष बताया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 3 किग्रा 500 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ।
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0सं0 330/2022 धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. सुनील यादव पुत्र लालबहादुर यादव नि0 कुडीहार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 23 वर्ष
बरामदगी
3.5 किलोग्राम अवैध गाँजा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक श्री निशात जमा खां मय हमराह
का0 अमित कुमार ,
का0 रमेश कुमार
थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।