भदोही : शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए जवानों से लगवायी गयी दौड़

-प्रेस नोट-
जनपद भदोही
◆रिजर्व पुलिस लाईन ज्ञानपुर में पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया शुक्रवार की साप्ताहिक परेड
◆शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए जवानों से लगवायी गयी दौड़
◆अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
आज दिनांक 11.11.2022 को पुलिस लाईन ज्ञानपुर परेड ग्राउंड में जवानों द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार की परेड किया गया। शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगाई गई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल किया गया। यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया।