आईपीसी का 9वॉ राष्ट्रीय अविरल कवि सम्मेलन ठाणे में सम्पन्न

 

डॉ. लक्ष्मण शर्मा जी की अध्यक्षता में आईपीसी का 9वॉ राष्ट्रीय अविरल कवि सम्मेलन बड़े उत्साह भरे माहौल में सम्पन्न हुआ। उत्तर भारतीयों की शान श्री गुलाब दुबे जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अतिथि के रूप में समाज रत्न श्री पंकज मिश्रा जी, सी. पी. मिश्र जी, प्रकाश कौथेकर जी, एडवोकेट दरम्यान सिंह बिष्ट जी, पत्रकार नामदार राही जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन आईपीसी के पदाधिकारी श्री अरुण शुक्ल जी ने किया।

आईपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमिंदर पाण्डेय ने अपने संस्था परिचय सम्बोधन में सभी साहित्यकारों से जुड़ने की अपील के साथ हर जरूरतमंद साहित्यकार को कभी भी, कहीं भी, कोई भी मदद आईपीसी के जरिये करने का अपना संकल्प दोहराया!
कवि सम्मेलन का सफल संचालन श्रीमती आभा दवे ने किया। अपनी कविता पाठ से संतोष पाण्डेय नवी मुंबई, सपना मिश्र सुल्तानपुर, कलीम शेख घाटकोपर, अरुण दुबे वसई, मुन्ना पाण्डेय चेम्बूर, सदाशिव चतुर्वेदी ठाणे, नंदिता शर्मा, नवी मुंबई, प्रज्ञा राय कल्याण एवं साहित्यिक पैनल के मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट राजीव मिश्र मुंबई ने 9वॉ कवि सम्मेलन को अविस्मरणीय बना दिया!

कृष्णा पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, बृजेश मिश्र राहुल मिश्र ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर पत्रकार उदयभान पाण्डेय, विनीत तिवारी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही जी ने सभी अगतुको का धन्यवाद करते हुए मधुराज मधु के स्वप्न को साकार करने वाले इस 12 अविरल कवि सम्मेलन को पूर्ण करने की शुभकामना डॉ. परमिंदर पाण्डेय व उनकी टीम को दी साथ ही संस्था के महासचिव श्री कृष्णा पाण्डेय ने शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, चिकित्सा, कला, पत्रकारिता से जुड़े सभी भाईयों से आईपीसी से जुड़कर हर तरह का लाभ लेने की अपील की।