प्रेस नोट
आजमगढ़ 09 जनवरी– अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री आजाद भगत सिंह ने बताया है कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद्, नई दिल्ली एवं एसआईएस (इ0) लि0 के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त स्थाई रोजगार देने हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार इच्छुक युवकों के लिए जनपद आजमगढ़ में पंजीयन शिविर लगाने की योजना बनाई गयी है। यह भी अवगत कराया है कि कोविड-19 नामक वैश्विक महामारी से बचाव के लिए पंचीयन शिविर में सैनिटाइजर, फेसमास्क उपयोग एवं सामाजिक दूरी रखना सुनिश्चित किया जाय।
उन्होने बताया कि दिनांक 14 जनवरी 2023 को विकास खण्ड मुहम्मदपुर व अहिरौला, 15 जनवरी को रानी की सराय व अतरौलिया, 16 जनवरी को सठियांव व बिलरियागंज, 17 जनवरी को तहबतपुर व अजमतगढ़, 18 जनवरी को ठेकमा व हरैया, 19 जनवरी को महराजगंज व कोयलसा, 20 जनवरी को मार्टीनगंज व लालगंज, 21 जनवरी को मेंहनगर व पल्हना, 22 जनवरी को मिर्ज़ापुर व पल्हनी, 23 जनवरी को फूलपुर व पवई, 24 जनवरी को विकास खण्ड जहानागंज व तरवां में शिविर का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्तानुसार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत सैनिटाइजर, फेसमास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं शासन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत निर्गत निर्देशों के अनुपालन के प्रतिबद्धता तथा वर्तमान में अत्यधिक ठंड है, जिसके दृष्टिगत जागरूकता शिविर में ठंड से बचने की पर्याप्त आवश्यक व्यवस्थाओं/मेडिकल सुविधाओं के साथ जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित करने की अनुमति प्रदान की गयी है।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-09.01.2023——–






