आजमगढ़ | टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता तैय्यब  मो. खान आल  इंडिया फेडरेशन के चुने गए चेयरमैन

विशेष संवाददाता| आजमगढ़ | 

आजमगढ़ | टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता तैय्यब  मो. खान आल  इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स फेडरेशन(AIFTP) , नॉर्थ जोन के चेयरमैन चुने गए हैं| चुनाव रविवार दिनांक 29 दिसम्बर लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में संपन्न कराया गया l वाराणसी के सी ए पुनीत कुमार सिंह सचिव चुने गए हैँ | अन्य पदाधिकारीगण देश के अन्य हिस्सों से चुने गए हैं | AIFTP टैक्स एडवोकेट व सी ए की राष्ट्रीय संस्था व अथॉरिटी है जो देश में पांच जोन में बंटी है | नॉर्थ जोन में कुल आठ राज्य व केंद्र शासित प्रदेश आते हैँ जिनमे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, NCR, लद्दाख सहित जम्मू कश्मीर, हिमाचल व चंडीगढ़ इनके चेयरमैन चुने जाने से Azamgarh देश के नक्शे पर एक टैक्स अथॉरिटी के रूप में उभर कर आ गया है |