24 मई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: बुध मिथुन में।

राशिफल

मेष: आधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण क्लेश मिल सकता है। विवाद से बचें। शांत रहना हितकर है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृष: आर्थिक स्थिति में एक सीमा तक सुधार होगा। फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

मिथुन: अज्ञात भय पर नियंत्रण रखें। भय मन को कमजोर कर सकता है, लेकिन हानि नहीं पहुचाएगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहना होगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी आधुनिक साधनों से प्रगति होगी।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना को कार्य रूप में पर्णित करने से सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयासों को गति मिलने से सफलता मिलेगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आलस और प्रमाद में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल उदासीन न रहें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में आंशिक सुधार होगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। फिर भी मन खिन्न रह सकता है

वृश्चिक: लापरवाही कष्टकारी होगी। स्पर्श से दूर रहें, कष्टकारी हो सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ स्वास्थ्य से संबंधित तनाव मिल सकता है।

धनु: विरोधी परास्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष में भी आंशिक सुधार होगा, लेकिन व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन रहेगा। शनि की साढ़ेसाती आर्थिक तनाव का भय देगी, लेकिन रचनात्मक प्रयास सफलता की ओर अग्रसर करेंगे।

कुंभ: वाणी पर संयम न रखने पर रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन: किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। यदि रोजगार के लिए कर्ज का प्रयास करते है तो उस दिशा में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।