गाजीपुर : सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत, भदोही एसपी परिजनों से मिली

दुखद सूचना
कृपया अवगत कराना है कि उ0नि0ना0पु0 नेमतउल्लाह (पीएनओ नंबर-982390410) निवासी ग्राम ताजपुर कुर्रा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर जो वर्तमान में जनपद के थाना गोपीगंज पर नियुक्त थे। आज दिनांक-25.10.2023 को प्रातः करीब 09:30 बजे थाना स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमवा राष्ट्रीय राजमार्ग लिंक रोड पर बाइक से कार्य सरकार हेतु जाते समय ट्रक चालक द्वारा टक्कर मार दिया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की मदद से तत्काल सीएचसी गोपीगंज लाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उ0नि0 उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। मृत उपनिरीक्षक के परिजन मौके पर आ गए हैं।
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही सहित अन्य पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों से वार्ता कर सांत्वना दिया गया एवं परिजनों को आश्वस्त कराया गया कि दुख के इस अपार घड़ी में भदोही पुलिस परिवार का प्रत्येक सदस्य आपके साथ खड़ा है।