थाना- कोतवाली
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-दिनांक- 01.05.20222 को दो व्यक्ति थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अजमतपुर कोडर बंधे के नीचे अपमिश्रित ताड़ी बेच रहें थे, पुलिस मौके पर पहुँचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा दुसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया था। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम विरेन्द्र सोनकर पुत्र दुखन्ती सोनकर साकिन गुरूटोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ बताया उसके कब्जे से 05 जरिकेन में कुल 175 लीटर अपमिश्रित ताड़ी व 03 किलो ग्राम यूरिया, 02 किलो नमक, ½ किलोग्राम फिटकरी व 03 ग्राम नौसादर बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 186/22 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम बनाम 1.विरेन्द्र सोनकर पुत्र दुखन्ती सोनकर साकिन गुरूटोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ 2. कैलाश सोनकर पुत्र महादेव सोनकर निवासी मुनरा सराय थाना कोतवाली आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेशानुसार थाना कोतवाली पर दिनांक- 20.10.2023 को थाना कोतवाली मु0अ0सं0 603/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी विवरण- दिनांक- 27.10.2023 को नि0अ0 रफी आलम मय हमराह द्वारा थाना कोतवाली पर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 603/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विरेन्द्र सोनकर पुत्र दुखन्ती सोनकर निवासी गुरुटोला थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 56 वर्ष को अभियुक्त के घर गुरुटोला से समय करीब 06.10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- 1-मु0अ0सं0 603/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0- 186/22 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 603/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- विरेन्द्र सोनकर पुत्र दुखन्ती सोनकर साकिन गुरूटोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम – 1-नि0अ0 रफी आलम मय हमराह थाना कोतवाली आजमगढ़






