गोरखपुर : लेखपाल, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सचिव, कानूनगो आदि को नवंबर माह में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

 

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

गोरखपुर 27 अक्टूबर 23।

गोरखपुर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन के जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों, प्रत्येक ग्राम पंचायत के लेखपाल, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, कानूनगो आदि को सम्मिलित करते हुए 5176 प्रतिभागियों को नवंबर माह में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण रूप से संपादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रतिभागियों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत से 01 समूह सहेली की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जानी है, जिस हेतु संबंधित विकास खंड के खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे और शत प्रतिशत प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संबंधित विकास खंड सभागार में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के पर्यवेक्षण हेतु नायब तहसीलदार पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में नामित किए गए हैं, जो खंड विकास अधिकारी के साथ सहयोग एवं समन्वय स्थापित कर प्रतिभागियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मय फोटोग्राफ प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विकास खंडों में निश्चित बैच संख्या के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। विकास खंड बेलघट, गोला, उरुवा, खजनी, गगहा मे 1 नवंबर से 4 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार विकास खंड कौडीराम बांसगांव, बड़हलगंज, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज में 6 नवंबर से 8 नवंबर तथा विकास खंड भटहट, पिपरौली, सहजनवां, पिपराइच, पाली में 23 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विकास खंड जंगल कौडिया, खोराबार, सरदार नगर ,चरगावां तथा भरोहिया में 27 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध रूप से संपादित करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।