आजमगढ: चोरी की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मुबारकपुर
चोरी की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 15.07.2021 को वादी मुकदमा शिवकुमार यादव पुत्र सामू यादव निवासी ग्राम मुहम्मदपुर कोडरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ने थाना जीयनपुर पर तहरिर दिया था कि वादी की मोटर साइकिल जीयनपुर चौराहे से समय करीब 12.48 बजे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/2021 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 17.02.2024 को उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय हमराह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त शिवप्रसाद राम पुत्र गुन्नू राम निवासी बिहरोजपुर थाना भठिया थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को चोरी की मोटर साइकिल के साथ सठियांव से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- शिवप्रसाद राम पुत्र गुन्नू राम निवासी बिहरोजपुर थाना भठिया थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
बरामदगी-
1- 01 मोटर साइकिल (UP50AE 7133 सुपर स्पेलेन्डर)
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 73/2024 धारा 411/414 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1- उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे, का0 अनिल कुमार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।