थाना- कोतवाली
दुष्कर्म करने का आरोपी गिरप्तार
पूर्व की घटना / इतिहास – वादिनी मुकदमा थाना- कोतवाली, जनपद आजमगढ ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी सलीम पुत्र इम्तेयाज अहमद ग्राम- बीनापार , थाना सरायमीर जनपद- आजमगढ़ द्वारा दिनांक -12.-01-2024 ई0 को समय लगभग दो बजे दिन में कैफे पर आया उस समय वादिनी मुकदमा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 112/24 धारा 376/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण– दिनांक 19.3.24 को व0उ0नि0 रामकृपाल सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 सलीम पुत्र इस्तेयाक निवासी बीनापारा थाना सरायमीर आजमगढ़ को समय 11.05 बजे ब्रह्मस्थान टीवीएस एजेंसी के सामने थाना कोतवाली आजमगढ़ से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 112/24 धारा 376/506 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- मो0 सलीम पुत्र इस्तेयाक निवासी बीनापारा थाना सरायमीर आजमगढ़ उम्र 48 वर्ष
आपराधिक इतिहास – मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम – व0उ0नि0 रामकृपाल सोनकर, कां0 विकास सरोज थाना कोतवाली आजमगढ़






