प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांकः-19.03.2024
थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 56/2024 धारा 323,457,436,504,506 IPC से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसीडह श्री प्रभात कुमार व प्रभारी थाना सहतवार के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 19.03.2024 को थाना सहतवार पुलिस टीम के उ0नि0 ओम सिंह मय हमराह का0 संदीप पटेल क्षेत्र में भ्रमणसील थे कि जरिये मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना सहतवार जनपद बलिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 56/2024 धारा 323,457,436,504,506 भा0द0वि0 से संबंधित एक नफर वांछित अभियुक्त शहाबुद्दीन पुत्र इन्द्रीस सा0 वार्ड नं0 11 कस्बा व थाना सहतवार जनपद बलिया को हल्दी मोड के पास से समय करीब 12.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. शहाबुद्दीन पुत्र इन्द्रीस सा0 वार्ड नं0 11 कस्बा व थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री ओम सिंह थाना सहतवार जनपद बलिया
2. का0 संदीप पटेल थाना सहतवार जनपद बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस






