आजमगढ़ : दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- तहबरपुर
दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास– दिनांक 14.03.2024 को थाना तहबरपुर पर वादिनी / पीड़िता ने लिखित दिया कि विपक्षी विवेक कुमार पुत्र तुरन्ती राम सा0 धरसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाया गया तथा अश्लील वीडियों बनाकर धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 63/2024 धारा 376/506 भादवि व 67ए आईटी एक्ट विरूद्ध 1. विवेक पुत्र तुरन्ती निवासी ग्राम धरसन थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ 2. गौतम पुत्र शिवप्रसाद ग्राम बिडहर दुर्वाषा आजमगढ़ पंजीकृत होकर विवेचना निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण– दिनांक 19/03/2024 को व0उ0नि0 संजय सिह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र तुरन्ती राम सा0 धरसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ को बसही जरमजेपुर अन्डर पास से समय 22.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0 63/2024 धारा 376/506 भादवि व 67ए आईटी एक्ट थाना तहबरपुर जनपद
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- विवेक कुमार पुत्र तुरन्ती राम सा0 धरसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 21 वर्ष
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम- व0उ0नि0 संजय सिह 2. का0 रत्नेश कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़