आजमगढ़ : बरदह क्षेत्रान्तर्गत पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश करने वाली वांछित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार; पूर्व में 09 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार पूर्व की घटना –
थाना- बरदह
बरदह क्षेत्रान्तर्गत पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश करने वाली वांछित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार; पूर्व में 09 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार
पूर्व की घटना –
दिनांक 09.02.2024 को वादी मुकदमा चन्देलाल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने थाना बरदह पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 08.02.2024 को वादी के बड़े पिता जी के लड़के रणविजय यादव पुत्र स्व0 रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष (मृतक) मार्टीनगंज बाजार से सब्जी लेकर शाम करीब 4.00 बजे घर की तरफ आ रहे थे कि बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने पहुँचे जहाँ पहले से हत्या करने के इरादे से 1.महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामहित यादव 2. विरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव 3.फुर्तीलाल यादव पुत्र रामदुलार यादव 4. सुरेश यादव पुत्र स्व0 गनेश यादव 5. रामगनी यादव पुत्र स्व0 मंगरू यादव 6. छोटेलाल यादव पुत्र श्रीपत यादव समस्त निवासी ग्राम सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने मृतक रणविजय यादव की मोटर साइकिल को रोककर असलहे से फायरिंग करने लगे जिससे रणविजय यादव की मौके पर मृत्यु हो गयी। मृतक रणविजय यादव की हत्या कराने की साजिश एक महिला ने रची थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2024 धारा 302/120बी भा0द0वि0 बनाम 1.महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामहित यादव आदि 07 नफर पंजीकृत कर विवेचना प्र0नि0 बरदह द्वारा की जा रही थी।
➡दिनांक 13.02.2024 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामहित यादव 2. वीरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव 3.फुर्तीलाल यादव पुत्र रामदुलार यादव 4. सुरेश यादव पुत्र स्व0 गनेश यादव 5. रामगनी यादव पुत्र स्व0 मंगरू यादव 6. छोटेलाल यादव पुत्र श्रीपत यादव समस्त निवासी ग्राम सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ बर्रा मोड़ से गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 फायरशुदा खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, कमालपुर बेलवाना रोड से बरामद किया गया था।
➡ दिनांक-11.03.2024 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्त शूटर दीपचंद उर्फ दीपू निषाद उर्फ सिपाही पुत्र संता निषाद उम्र 28 वर्ष ग्राम गहजी थाना अहरौला आजमगढ़ तथा दो अन्य अभियुक्त 1. हरेंद्र यादव पुत्र खदेरन यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम ओरिलगढ़वा थाना पवई, आजमगढ़, 2. संजय यादव पुत्र झनकू उम्र 28 वर्ष ग्राम खंजहापुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया था।
➡ मुकदमा उपरोक्त में पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाली अभियुक्ता शर्मिला पत्नी स्व0 अनिल सा0 सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ फरार चल रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 20.03.2024 को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता शर्मिला पत्नी स्व0 अनिल सा0 सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12.40 बजे भादो मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 45/24 धारा 302/120बी/34भा0द0वि0 थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः- शर्मिला पत्नी स्व0 अनिल सा0 सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. प्र0नि0 अखिलेश कुमार मौर्य थाना बरदह, आजमगढ़
2. का0 आशुतोष कुमार थाना बरदह, आजमगढ़
3. का0 राजेन्द्र कुशवाहा थाना बरदह, आजमगढ़
4. का0 सूरज सिंह थाना बरदह, आजमगढ़
5. म0आ0 प्रीती पटेल थाना बरदह, आजमगढ़






