थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफ़र वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री देव रंजन वर्मा महोदय के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उत्तरी सर्किल श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री क्षितिज त्रिपाठी* के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस टीम द्वारा थाना रसड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 132/2024 धारा 377 भा0द0वि0 व 5M/6 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियोग में वांछित 01 नफ़र अभियुक्त सुरेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 विरजू गुप्ता निवासी ग्राम कोटवारी थाना रसड़ा जनपद बलिया की पुलिस तलाश कर रही थी जिसके क्रम में दिनांक 25.03.2024 को समय 11.50 बजे अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर ग्राम कोटवारी से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
1. सुरेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 विरजू गुप्ता निवासी ग्राम कोटवारी थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 66 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान /दिनांक /समय-
1. अभियुक्त सुरेन्द्र के घर ग्राम कोटवारी से थाना रसड़ा बलिया / दिनांक 25.03.2024 समय 11.50 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. नि0अ0 श्री अवधेश कुमार अवस्थी थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
2. का पवनेश कुमार गौतम थाना रसड़ा जनपद बलिया ।






