आजमगढ़ : थाना पवई द्वारा दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

थाना पवई द्वारा दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
दिनांक 20.03.2024 को वादिनी/पीड़िता थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी को गाना गाने के लिए रंजना यादव उर्फ दीपक यादव निवासी दरियागंज जनपद बक्शा जौनपुर द्वारा शाहआलम आरकेस्ट्रा ग्रुप पवई में ले जाना और बाद समाप्त प्रोग्राम रंजना यादव द्वारा खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर देना जिससे नशे में हो जाने पर राहुल पुत्र रामभरोसे निवासी सिद्दीकपुर थाना सराख्वाजा जनपद जौनपुर द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म किया गया तथा किन्नर रंजना यादव उर्फ दीपक यादव ग्राम दरियागंज थाना बक्शा जौनपुर द्वारा वीडियो बनाकर यूट्यूब चैनल पर डाल दिया गया व मना करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके अपमानित किया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 75/24 धारा 376,328 भादवि 67 आईटी एक्ट व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट बनाम रंजना यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र अज्ञात निवासी दरियागंज थाना बक्शा जौनपुर आदि 2 नफर पंजीकृत किया गया ।
दौराने विवेचना अभियुक्त राहुल पुत्र रामभरोसे निवासी सिद्दीकपुर थाना सराख्वाजा जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया ।
गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 06.04.2024 को उ0नि0 श्री उमेशचन्द्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र रामभरोसे निवासी सिद्दीकपुर थाना सराख्वाजा जनपद जौनपुर को पुलसराय तिराहा के पास से समय करीब 05.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 376 भादवि में माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोगः
1- मु0अ0सं0 75/24 धारा 376, 328 भादवि 67 आईटी एक्ट व 3(2) v एससी/एसटी एक्ट थाना पवई आजमगढ ।
आपराधिक इतिहासः- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्तः- राहुल पुत्र रामभरोसे निवासी सिद्दीकपुर थाना सराख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1.उ0नि0 श्री उमेशचन्द्र थाना पवई आजमगढ ।
2.प्रशिक्षणाधीन उ0नि0 मनीष मिश्रा, थाना पवई आजमगढ ।
3.हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव, थाना पवई आजमगढ ।
4.का0 मो0 सज्जाद थाना पवई आजमगढ ।