बलिया : SOG व थाना रेवती की संयुक्त पुलिस द्वारा 25000/-रू0 का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद ।

प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांकः-06.04.2024
SOG व थाना रेवती की संयुक्त पुलिस द्वारा 25000/-रू0 का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. उस्मान के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट टीम बलिया व थाना रेवती पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.04.2024 थानाध्यक्ष रेवती श्री रोहन राकेश सिंह व0उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ला मय फोर्स द्वारा थाना से रवाना होक वाहन चेकिंग में पचरुखिया मार्ग पर कचरा फैक्ट्री के पास मामूर थे कि दौराने चेकिंग प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल नि0 श्री विश्वनाथ यादव व एसओजी प्रभारी श्री उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह फोर्स व के साथ मौके पर आ गए कि स्वाट टीम व रेवती पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लोकसभा समान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सघनता के साथ चेकिंग की जा रही थी कि एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर सकपका कर वापस भागने लगा कि संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पप्पू यादव पुत्र कमला यादव निवासी संईया का डेरा थाना शाहपुर जनपद भोजपुर बिहार बताया जो कि मु0अ0सं0 132/2020 धारा 2/3(1) यूपी0 गैगेस्टर एक्ट थाना हल्दी बलिया में वांछित अभियुक्त है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 25000/-रु0 का ईनाम घोषित अपराधी है। जिसकी जमा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध  थाना रेवती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0 129/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रेवती बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
     पप्पू यादव पुत्र कमला यादव निवासी संईया का डेरा थाना शाहपुर जनपद भोजपुर बिहार
आपराधिक इतिहास-
1.  मु0अ0सं0 118/2021 धारा 174 A थाना हल्दी जनपद बलिया ।
2. मु0अ0सं0 122/2020 धारा 174 A थाना हल्दी जनपद बलिया ।
3. मु0अ0सं0 132/2020 धारा 2/3(1) यूपी0 गैगेस्टर एक्ट थाना हल्दी बलिया ।
4. मु0अ0स0 056/2020 धारा 395/412 भादवि थाना हल्दी बलिया
5. मु0अ0सं0 57/2016 धारा 174A भादवि थाना हल्दी बलिया ।