थाना- कन्धरापुर
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 16.03.2024 को व0उ0नि0 गोपाल जी, उ0नि0 अजय प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा बोलेरो गाडी में 10 किलो ग्राम गांजा के साथ अभियुक्तों 1. राकेश उर्फ सोनू यादव पुत्र मुंशी यादव नि0 सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 2.जितेन्द्र उर्फ जितई यादव पुत्र स्व0 तिलकधारी नि0 बजाहुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 3.दीपक उर्फ कल्लू पुत्र छांगूर नि0 चौकी गंजोर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को रुदरी अंडर पास से गिरफ्तार किया गया था जिनके पास से 55100/- रुपये बरामद हुआ था।
➡ दौरान विवेचना प्रकाश में आया कि अभियुक्त 1. राकेश उर्फ सोनू यादव पुत्र मुंशी यादव नि0 सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 2.जितेन्द्र उर्फ जितई यादव पुत्र स्व0 तिलकधारी नि0 बजाहुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 3.दीपक उर्फ कल्लू पुत्र छांगूर नि0 चौकी गंजोर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ गैंग बनाकर गांजा तस्करी जैसे जघन्य अपराध कारित करते है।
➡ उपरोक्त गैंग के कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थानाध्यक्ष रानी की सराय प्रदीप कुमार मिश्रा की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा दिनांक 26.04.2024 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया था।
➡ जिसके क्रम में दिनांक 27.04.2024 को थानाध्यक्ष रानी की सराय की तहरिर पर थाना स्थानीय पर अभियुक्तों 1. राकेश उर्फ सोनू यादव पुत्र मुंशी यादव नि0 सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 2.जितेन्द्र उर्फ जितई यादव पुत्र स्व0 तिलकधारी नि0 बजाहुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 3.दीपक उर्फ कल्लू पुत्र छांगूर नि0 चौकी गंजोर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0- 112/2024 धारा 2(ख)/(I), 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 28.04.2024 को प्र0नि0 कन्धरापुर सुदेश कुमार सिंह मय महराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जितई यादव पुत्र स्व0 तिलकधारी यादव सा0 बजाहुद्दीनपुर थाना सिंधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 45 वर्ष को अभियुक्त के घर ग्राम बजाहुद्दीनपुर से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 112/2024 धारा 2(ख)/(I), 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- जितेन्द्र उर्फ जितई यादव पुत्र स्व0 तिलकधारी सा0 बजाहुद्दीनपुर थाना सिंधारी आजमगढ़ उम्र 45 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
01 74/2024 8/20 एनडीपीएस एक्ट रानी की सराय आजमगढ़
02 112/2024 (ख)/(I), 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट रानी की सराय आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 सुदेश कुमार सिंह, थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़।
2.हे0कां0 भानु प्रताप थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़।
03. कां0 विकश कन्नौजिया थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़।
04. कां0 सुजीत शर्मा थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़।
05. म0कां0 रागिनी यादव थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़।






