आजमगढ़ : चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना – पवई
चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना- दिनांक 27.04.2024 को मुकदमा लालचन्द यादव पुत्र स्व0 बासदेव यादव ग्राम गोढ़िला थाना शाहगंज जनपद जौनपर द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25.04.24 को वादी का लड़का शैलेन्द्र यादव, ग्राम बसही अशरफपुर में फूलचन्द्र यादव के यहां बारात में मोटर साईकिल स्पेन्डर प्लस गाडी नं0 UP62CB5065 लेकर गया था, जिसे रात मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 133/24 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 28.04.2024 को व0उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय द्वारा लारपुर गौहर रोड तिराहे से चेकिगं के दौरान अभियुक्तो 1.सहदेव यादव पुत्र रामकुमार यादव नि0 ग्रा0 धुधुरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ 2.मंजेश कुमार पासवान उर्फ राजन पुत्र दिनेश कुमार पासवान नि0 ग्रा0 धुधुरी थाना पवई आजमगढ़ को समय करीब 6:20 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की मोटर साइकिल (हीरो स्पलेन्डर न0 UP 62 CB 5065) बरामद हुआ। ➡ मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.सहदेव यादव पुत्र रामकुमार यादव नि0 ग्रा0 धुधुरी थाना पवई जनपद आजमगढ़।
2.मंजेश कुमार पासवान उर्फ राजन पुत्र दिनेश कुमार पासवान नि0 ग्रा0 धुधुरी थाना पवई आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 133/24 धारा 379/411 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ़
बरामदगी- एक मो0सा0 हीरो स्पलेण्डर नं0 यूपी 62 सीबी 5065 (चोरी की)
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- व0उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, रि0उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय, का0 कुलदीप वर्मा, का0 अनुपम यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़।