थाना बिलरियागंज
छेड़खानी का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में।
पूर्व घटना विवरण – दिनांक 29.04.2024 को वादिनी मुकदमा थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी मुकदमा की लड़की के साथ विपक्षी फुरकान पुत्र मकसूद के द्वारा रास्ते मे आते जाते हुऐ छेड़खानी करते हुए मोबाइल नम्बर मांगा गया, जिसके सम्बन्ध मे उसके घर जाकर पूछताछ करने पर विपक्षी फुरकान पुत्र मकसूद व 02 बाल अपचारी ने मिलकर आवेदिका व उसकी लड़की को गाली गुप्ता हुऐ धक्का मुक्की करते हुऐ मारे पीटे व उनके घर कि औरते ईट पत्थर चला कर मारने तथा गाली गुप्ता जाति सूचक शब्दों के प्रयोग किया गया, के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/24 धारा 354, 323, 336, 504, 506 भादवि व 3(1)W(1), 3(1)द,3(1)ध, 3(2) 5क SC/ST ACT बनाम 1. फुरकान पुत्र मकसूद 02 बाल अपचारी समस्त निवासी गण मधनापार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 01.05.2024 को व0उ0नि0 रविन्द्र नाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. फुरकान पुत्र मकसूद निवासी मधनापार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ को मधनापार तिराहे से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 130/24 धारा 354, 323, 336, 504, 506 भादवि व 3(1)W(1), 3(1)द,3(1)ध, 3(2) 5क SC/ST ACT थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. फूरकान पुत्र मकसूद सा0 मधनापार थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
1. 02 बाल अपचारी
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. व0उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2. हे0का0 प्रमोद यादव, हे0का0 राजेश यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।






