बलिया : थाना नरही जनपद पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।

प्रेस नोट थाना नरही, जनपद बलिया
दिनांक- 01.05.2024

थाना नरही जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा महोदय के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष नरही के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 01.05.2024 को रात्रि में 02.00 बजे वादी मुकदमा विजय बहादुर राम पुत्र स्व0 कवलदेव राम निवासी ग्राम पिपराकला थाना नरही जनपद बलिया के घर में घुसकर तीन चोर चोरी कर रहे थे कि आहट होने पर वादी मुकदमा विजय बहादुर राम उपरोक्त के द्वारा चोर धर्मेन्द्र मुसहर पुत्र वीर बहादुर निवासी ग्राम मुजही थाना पकड़ी जनपद बलिया को पकड़ लिया गया तथा दो अन्य चोर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । वादी मुकदमा विजय बहादुर के द्वारा अभियुक्त धर्मेन्द्र मुसहर पुत्र वीर बहादुर निवासी ग्राम मुजही थाना पकड़ी जनपद बलिया को थाना नरही पर लाकर अभियुक्त को समय करीब 12.05 बजे कब्जा पुलिस में दिया गया तथा मुकदमा पंजीकृत कराया गया । उ0नि0 मंगला प्रसाद उपाध्याय मय हमराह द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 128/2024 धारा 457,380 भा0द0वि0 थाना नरही बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. धर्मेन्द्र मुसहर पुत्र वीर बहादुर निवासी ग्राम मुजही थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना नरही जनपद बलिया
2. हे0का0 दुर्गादत्त राय थाना नरही जनपद बलिया
3. हे0का0 प्रभाकर मौर्या थाना नरही जनपद बलिया
4. हो0गा0 संजय गुप्ता थाना नरही जनपद बलिया
5. विजय बहादुर राम पुत्र स्व0 कवलदेव राम निवासी ग्राम पिपराकला थाना नरही जनपद बलिया (वादी मुकदमा)