आजमगढ़ : मोबाइल टॉवर से अजना उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय 13 चोरो का गिरोह गिरफ्तारी व 10 अजना उपकरण बरामदगी करने वाली एसओजी, सर्विलांस व थाना प्रभारी गम्भीरपुर पुलिस टीम को किया गया सम्मानित ।
जनपद आजमगढ़
मोबाइल टॉवर से अजना उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय 13 चोरो का गिरोह गिरफ्तारी व 10 अजना उपकरण (कीमत लगभग 12 लाख रूपयें) , 03 कार, मोबाइल व नकदी बरामदगी करने वाली एसओजी, सर्विलांस व थाना प्रभारी गम्भीरपुर पुलिस टीम को किया गया सम्मानित ।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा टावर से अजना उपकरण चोरी करने के खुलासे के लिए थाना प्रभारी गम्भीरपुर व एसओजी टीम को निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में दिनाकं 26.07.2024 को एसओजी, सर्विलांस व थाना प्रभारी गम्भीरपुर पुलिस टीम आजमगढ़ द्वारा मोबाइल टॉवर से अजना उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय 13 चोरो के गिरफ्तारी की गयी तथा गिरोह के कब्जे से 10 अजना उपकरण (कीमत लगभग 12 लाख रूपयें) , 03 कार, मोबाइल व नकदी की बरामदगी की गयी।
➡इस गिरोह द्वारा आजमगढ़ जिले में कुल 17 स्थानों पर कुल 09 थाना क्षेत्रों (थाना बरदह, निजामाबाद, तहबरपुर, मेंहनगर, सरायमीर, कंधरापुर, देवगांव, गम्भीरपुर व फूलपुर) में मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी किया गया है। थाना बरदह क्षेत्र में कुल 05, थाना देवगांव क्षेत्र में 04, थाना तहबरपुर व सरायमीर क्षेत्र में 02-02, थाना निजामाबाद, मेंहनगर, कन्धरापुर, गम्भीरपुर व फूलपुर थाना क्षेत्र में 01-01 स्थानों पर चोरी किया गया तथा पूर्वांचल के जिले वाराणसी, गाजीपुर, मऊ व गोरखपुर में की गयी।
➡इसके परिप्रेक्ष्य में टावर के पूर्व डीजीपी यूपी श्री अरविन्द कुमार जैन (यूपी ईस्ट सर्किल एडवाइजर) के द्वारा अपने कम्पनी के 04 अधिकारियों (1. प्रशान्त चौधरी सिक्युरिटी हेड इण्डस यूपी ईस्ट, 2. समर सिंह चौहान सिक्युरिटी हेड निशा यूपी, 3. रिटायर्ड डीएसपी लक्ष्मण राय इण्डस ओएसडी जोन गाजियाबाद-आजमगढ़, 4. विवेक दुबे जोन निशा सिक्युरिटी आफिसर गाजियाबाद-आजमगढ़) को भेजकर आज दिनांक- 03.08.2024 को पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल को मोमेन्टो दिया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली समस्त पुलिस टीम को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली सम्मानित पुलिस टीम-
1. निरीक्षक श्री नन्द कुमार तिवारी प्रभारी स्वाट टीम प्रथम जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 श्री रुपेश सिहं हे0का0 धर्मेन्द्र यादव आरक्षी अवनीश सिहं आरक्षी अरुण पाण्डेय आरक्षी सुनील प्रजापति स्वाट टीम प्रथम जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय जनपद आजमगढ़
4. थानाध्यक्ष श्री बसन्त लाल मय हमराह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
5. उ0नि0 श्री राकेश चन्द्र त्रिपाठी चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार मय हमराह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
6.हे0का0 विनोद सरोज हे0का0 सत्येन्द्र यादव हे0का0 अभिमीत तिवारी अरक्षी मुकेश यादव आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार स्वाट टीम द्वितीय जनपद आजमगढ़
7. मु0आ0 चन्द्रमा मिश्रा आरक्षी आलोक सिहं हे0का0 उमेश यादव ओ0पी0 दिनेश यादव सर्विलांश सेल जनपद आजमगढ़
8. हे0का0 सुशील यादव मय हमराह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़






