*TV 20 NEWS || AZAMGARH : उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गोष्ठी कर ब्रीफ किया गया

उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गोष्ठी कर ब्रीफ किया गया

आज दिनांक 22.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गोष्ठी कर ब्रीफ किया गया।
गोष्ठी के दौरान परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।