TV 20 NEWS || AZAMGARH :महिला उपनिरीक्षक सुनीता वर्मा को “अति उत्कृष्ट सेवा मेडल” से किया गया सम्मानित*

➡️भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सुनीता वर्मा को विगत 12 वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट कार्य शैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवा के दृष्टिगत “अति उत्कृष्ट सेवा मेडल” से सम्मानित किया गया है। महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सुनीता वर्मा पूर्व में जनपद चंदौली एवं जौनपुर में तैनात रहीं तथा स्थानांतरण उपरांत वर्तमान में जनपद आजमगढ़ में कार्यरत हैं।

➡️इसी क्रम में आज दिनांक 21.04.2026 को पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा उक्त मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।