आजमगढ़ : ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय आजमगढ़ द्वारा 01 आरोपी अभियुक्त को 03 वर्ष सश्रम कारावास की सजा एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

“ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय आजमगढ़ द्वारा 01 आरोपी अभियुक्त को 03 वर्ष सश्रम कारावास की सजा एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

थाना अतरौलिया: किशोरी का अपहरण के आरोपी अभियुक्त को 03 वर्ष सश्रम कारावास व 5000/- रूपये जुर्माना
➡ दिनांक- 29.08.2006 को वादी मुकदमा थाना अतरौलिया, आजमगढ़ ने थाना अतरौलिया पर लिखित तहरीर दी थी कि विपक्षी अखिलेश वर्मा पुत्र महेन्द्र वर्मा निवासी मंगीतपुर थाना अतरौलिया आजगमढ़ वादी मुकदमा की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 11/2006 धारा 363,366,504,506 भादवि0 पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 05 गवाह परीक्षित हुए है।
➡ जिसके क्रम में आज दिनांक- 03.08.2024 को मा0 न्यायालय आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अखिलेश वर्मा पुत्र महेन्द्र वर्मा निवासी मंगीतपुर थाना अतरौलिया आजगमढ़ को दोष सिद्ध पाते हुए अभियुक्त को 03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।