कुणाल हत्याकांड का मुख्‍य शूटर विजय शर्मा गिरफ्तार, रांची से धराया

पलामू। कुणाल हत्याकांड का मुख्य शूटर विजय शर्मा को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार व झारखंड का कुख्यात अपराधी रहे कुणाल की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई थी। इसकी गिरफ्तारी रांची से हुई है। पुलिस को विजय शर्मा ने हत्याकांड के पूरे षड्यंत्र की जानकारी दी है। बताया गया है कि हत्‍या के लिए 15 लाख की सुपारी दी गई थी। विजय शर्मा एक अन्य गैंगस्टर डब्लू सिंह का शूटर है। पलामू एसपी कुछ देर में प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें वे मामले की विस्तार से जानकारी देंगे।