*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया एवं राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर के नेतृत्व में श्री राम मंदिर चंदे चोरी मामले को लेकर गांधी प्रतिमा हज़रतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया*
जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई) एवं राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच(N.Y.R.M)के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर के नेतृत्व में श्री राम मंदिर चंदे चोरी मामले को लेकर गांधी प्रतिमा हज़रतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जे.पी.आई सुप्रीमों शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने केंद्र सरकार से समस्त प्रकरण की सीबीआई जांच,सभी सदस्यों के नार्को टेस्ट, ट्रस्ट को भंग कर सनातन बोर्ड के गठन एवं श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा सहित सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मांग पूरी न होने पर प्रदेश के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेंगे।
मीडिया से बातचीत के दौरान श्री शेखर ने कहा कि श्री राम मंदिर करोड़ों लोगों के आस्था का केंद्र है करोड़ों जन भावनाएं इस प्रकरण से आहत हुई है । जनभावनाओं पर प्रहार है जनता में अविश्वास का माहौल व्याप्त है। राजनीतिक दल इसको राजनीतिक अखाड़ा न बनाये। जनता में विश्वास कायम करने हेतु श्री राममंदिर चंदा चोरी की सीबीआई अथवा जे.पी.सी जांच हो। चंपत राय ,अनिल मिश्रा को तत्काल गिरफ्तार करो गिरफ्तार करो, जन आस्था के सम्मान में जे.पी.आई मैदान में , ट्रस्ट को भंग कर सनातन बोर्ड का गठन करो, जो श्री राम का नहीं वह किसी काम का नहीं,चंदा चोरों को गिरफ्तार करो- गिरफ्तार करो आदि नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर एडo जेपी सिंह,अशोक पटेल, अजमत उल्ला खां ,ममता कश्यप, रबिंदु शुक्ला,राजेश मिश्रा,अरविंद राज, नितेश कुमार, इलियास मंसूरी,अंश सिंह चौहान,विनोद सिंह,अभिषेक पाल आदि लोग मौजूद रहे।






