TV20NEWS || AZAMGARH : पूर्वदशम छात्रवृत्ति आवेदन की अग्रसारण प्रक्रिया में देरी, 2003 आवेदन लम्बित

प्रेस नोट
आजमगढ़ 14 नवम्बर– जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया है कि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पूर्वदशम (कक्षा 9 व 10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12 एवं अदरदेन) में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के आनलाईन आवेदन से वितरण तथा अन्य कार्य हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जिसमें पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तक अन्तिम रूप से 2297 आवेदन किया गया है। छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदनों को संस्था स्तर से अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 18 नवम्बर 2024 तक ही है, किन्तु तद्दिनांक तक संस्था स्तर से 294 डाटा ही अग्रसारित किया गया है, जिस कारण अभी संस्था स्तर पर 2003 आवेदन अग्रसारित किया जाना लम्बित है। साथ ही दशमोत्तर (कक्षा 11-12 व अदरदेन) में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक है, तद्दिनांक तक छात्र/छात्राओं द्वारा अन्तिम रूप से 1960 आवेदन किया गया है। छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदनों को संस्था स्तर से अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2024 से 15 जनवरी 2025 तक है, किन्तु तद्दिनांक तक संस्था स्तर से 01 ही डाटा अग्रसारित किया गया है जिस कारण अभी संस्था स्तर पर 1959 आवेदन अग्रसारित किया जाना लम्बित है।
उन्होने जनपद के समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि संस्था में अध्ययनरत पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदनों का मिलान करते हुए अपने स्तर से समानान्तर सत्यापित/अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-14.11.2024——–