TV 20 NEWSll AZAMGARH, उ०प्र० गौरव सम्मान*_ से अलंकृत किये जाने के दृष्टिगत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में
प्रेस नोट
आजमगढ़ 26 नवम्बर– अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि संस्कृति विभाग, उ०प्र० द्वारा प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने विभिन्न क्रियाओं एवं कार्यक्षेत्रों यथा कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने वाले को _*उ०प्र० गौरव सम्मान*_ से अलंकृत किये जाने के दृष्टिगत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में _*उ०प्र० गौरव सम्मान*_ हेतु पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 25 नवम्बर 2024 तक नाम उपलब्ध कराये जाने अपेक्षा की गयी है।
उन्होने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त का प्रचार-प्रसार कराते हुए आनलाइन/आफलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों को 25 नवम्बर 2024 के पूर्व उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-26.11.2024——–






