*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 18वीं इंटरस्कूल स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आजमगढ़ पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 24.08.2026*
*18वीं इंटरस्कूल स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आजमगढ़ पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन*
आजमगढ़। 18वीं इंटरस्कूल स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 23 अगस्त 2026 को होली चाइल्ड स्कूल, जौनपुर में किया गया। प्रतियोगिता में *आजमगढ़ पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 स्वर्ण पदक एवं 01 रजत पदक जीतकर* जनपद का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में *गौरवी गुप्ता, अनुराग एवं आर्यन गौड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक* प्राप्त किया, जबकि *स्वाति निषाद ने रजत पदक* हासिल किया। जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान *उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री श्री गिरीशचंद्र यादव* द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया तथा आजमगढ़ पुलिस लाइन को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
आजमगढ़ पुलिस लाइन पहुंचने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एसएसपी द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के प्रशिक्षक कोच सुनील कुमार शिंदे को भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।
*आजमगढ़ पुलिस परिवार खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना करता है।*






