TV 20 NEWSll BHADOHI, यातायात जागरूकता माह नवम्बर” के दृष्टिगत वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया जा रहा जागरूक

*प्रेस नोट*

*जनपद भदोही*

दिनांक-26.11.2024

*◆”यातायात जागरूकता माह नवम्बर” के दृष्टिगत वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया जा रहा जागरूक*

*◆यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गोपीगंज में छात्रों व गुरुजनों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी*

*◆लोक गायक, श्री राजेश परदेसी द्वारा अपने गीतों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक*

*◆साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की जा रही प्रर्वतन की कार्यवाही*

*◆सभी से वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने के लिए की गई अपील*

 

*”यातायात जागरूकता माह नवम्बर-2024″* के दृष्टिगत डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक-26.11.2024 को यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं व गुरुजनों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु जागरूक किया गया। लोक गायक श्री राजेश परदेसी द्वारा अपने गीतों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन हेतु अपील की गई।

इसी क्रम में प्रतिदिन यातायात पुलिस टीम व जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर भ्रमण कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नियमों के शत-प्रतिशत पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है। वाहनों पर रेट्रोरिफ्लेक्टर लगाया गया। यातायात नियमों की जानकारी हेतु पम्पलेट वितरित किया गया।

साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रर्वतन की कार्यवाही करते हुए दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट व चार पहिया वाहन पर बिना सीट बेल्ट पहने यात्रा करने, वाहनों के नंबर प्लेटों पर अनाधिकृत रूप से जाति सूचक, धर्म सूचक व अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी लिखें वाहनों, मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों, खतरनाक तरीके/तेज रफ्तार से वाहन चलाना वाले वाहन चालकों, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, रेसिंग एवं स्टंट बाईकर कार चालकों का चालान व तीन सवारी वाले दोपहिया वाहन तथा ड्रिंक एंड ड्राइविंग वाले वाहन चालकों सहित *कुल-625 वाहनों* का नियमानुसार चालान किया गया। सभी से वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने के लिए अपील की गई।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों के माध्यम से भी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर, नियमों के पालन हेतु अपील की जा रही है।