TV 20 NEWSll AZAMGARH, हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु दिनांक- 25.11.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाहियां की गयी

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 26.11.2024*

 

*हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु दिनांक- 25.11.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाहियां की गयी।

 

*01.थाना दीदारगंजः दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

➡अवगत कराना है कि दिनांक 23.08.2024 को वादी भेजई पुत्र बसन्तु प्रजापति ग्राम पकरौल, थानादीदारगंज, जिला आजमगढ़ द्वारा एक तहरीर दी कि वादी की लड़की सीमा की शादी दि०23.06.2022 को दुर्गेश उर्फ प्रदीप प्रजापति पुत्र रामसामुज प्रजापति ग्राम मखदु‌मपुर बनगाँव थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ के साथ मैहर देवी धाम जौनपुर हुई। विवाह उपरान्त सीमा विदा होकर अपने ससुराल गयी प्रार्थी ने शादी में 50000 रूपये नगद सोने की चेन अंगूठी फ्रीज कूलर अलमारी आदि गृहस्थी के सामान दनरी स्वरूप दिया था। प्रार्थी के लड़की के दहेज के लिए उसके ससुराल वाले खरी खोटी सुनाते रहे तथा प्रताड़ित करते रहे दहेज की मांग को लेकर पति दुर्गेश उर्फ प्रदीप ससुर रामसामुज, सास सुशीला ननद सगीता उसका बहनोई सतोष पुत्र ढोढई ग्राम फूलपुर तकिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ ननद, मनीषा अंशिका ममता पुत्रीगण रामसामुज मेरी पुत्री को मार पीटकर दिनांक 15.01.2024 को घर से सारा सामान लेकर भगा दिया था । दिनाक 02.08.2024 समय 12.00 बजे दिन में दुर्गेश उर्फ प्रदीप व उसके बह‌नोई संतोष मेरे घर आये और विदाई कराकर मेरे घर से ले गये, उसी दिन करीब 3.30 बजे दिन में मेरी पुत्री को मोटर साइकिल पर प्रदीप व संतोष ने बैठाकर मेरे घर आये मेरी पुत्री को लिटाकर भाग गये। प्रार्थी ने अपनी पुत्री की ऐसी हालत देखकर मार्टीनगंज स्वा केन्द्र ले गया डा0 ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 221/24 धारा 115(2),351(2),85,80 BNS व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. दुर्गेश उर्फ प्रदीप (पति) पुत्र रामसामुज 2. रामसामुज (ससुर) पुत्र अजात 3. सुशीला (सास) पनी रामसामुज 4. संगीता (ननद) पुत्री रामसामुज ननद, निवासीगण ग्राम मखदुमपुर बनगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ आदि 08 नफर पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त उपरोक्त फरार चल रहे थे।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*

➡आज दि0 26.11.24 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दुर्गेश उर्फ प्रदीप प्रजापति पुत्र रामसमुझ ग्राम मखदूमपुर थाना दीदारगज जिला आजमगढ़ को जैगहा मोड (मार्टिनगंज बाजार) के पास से समय करीब 6.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।