*TV20 NEWS || BHADOHI :नशे की हालत में वाद-विवाद के दौरान ईट से सिर पर प्रहार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार*

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद भदोही
दिनांक-01.12.2024
◆नशे की हालत में वाद-विवाद के दौरान ईट से सिर पर प्रहार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

दिनांक-29.11.2024 को समय 20:30 बजे थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़वापुर निवासी माधो बनवासी पुत्र अमरनाथ बनवासी उम्र करीब 45 वर्ष व उसके भतीजे राजेश बनवासी पुत्र गोली बनवासी निवासी उपरोक्त उम्र करीब 38 वर्ष के बीच नशे की हालत में आपस में वाद-विवाद के दौरान राजेश बनवासी द्वारा ईट से सिर पर प्रहार कर दिया गया, जिससे माधो बनवासी की मृत्यु हो गई है। पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में मृतक की पत्नी से प्राप्त सूचना पर तत्समय ही आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-143/2024 धारा-103(1) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा हत्या की घटना के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में दिनांक-30.11.2024 को प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हत्या के आरोपी राजेश बनवासी पुत्र गोली बनवासी निवासी ग्राम बड़वापुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र करीब 38 वर्ष को चकवा महावीर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बंधित मा0 न्यायालय किया गया।