*TV 20 NEWS || BALLIA : बलिया पुलिस द्वारा 1 अदद ट्रक में कुल 9 राशि गोवंश के साथ 2 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार*

प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक 22.12.2024

थाना नरही जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 अदद ट्रक में कुल 09 राशि गोवंश (06 राशि गाय एवं 03 राशि गोवंश के बच्चे) के साथ 02 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में गोतस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर के निर्देशन में एवं प्र0नि0 सुनील चन्द्र तिवारी थाना नरही के नेतृत्व में दिनांक 21.12.2024 को थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह मय हमराह उ0नि0 कुलदीप कुमार, हे0का0 गनपत राम, हे0का0 मो0 शकीर के देखभाल क्षेत्र में दौरान चेकिंग उजियार तिराहे के पास से 01 अदद ट्रक नं0 UP67T6735 को 02 नफर अभियुक्तगण 1.विरेन्द्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी भिखेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष 2. प्रशान्त कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी परसुपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । बरामद ट्रक की जमातलाशी से 06 राशि गोवंश एवं 03 राशि गोवंश के बच्चे ( कुल 09 अदद गोवंश ) बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नरही पर मु0अ0सं0 361/24 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 एवं 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 361/24 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम
बरामदगीः-
1. 09 राशि गोवंश (06 राशि गोवंश व 03 राशि गोवंश के बच्चे)
2. 2. 01 अदद ट्रक नं0 UP67T6735

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. विरेन्द्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी भिखेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष
2. प्रशान्त कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी परसुपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 30 वर्ष ।

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-

गिरफ्तार अभियुक्त प्रशान्त कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी परसुपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा-
1. मु0अ0स0 152/24 धारा 3/5A/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 Arms Act व धारा 120B,307,34 IPC थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2. मु0अ0स0 367/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 थाना लोनीकटरा जनपदा बाराबंकी
3. मु0अ0स0 171/22 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी

गिरफ्तार अभियुक्त विरेन्द्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी भिखेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया-
1. मु0अ0स0 735/2016 धारा 3/5A/8 गोवध व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात ।
2. मु0अ0स0 12/2021 धारा 3/5A/8 गोवध व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 420, 468, 471 IPC थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात ।
3. मु0अ0स0 42/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0 थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात ।
4. मु0अ0स0 582/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0 थाना अजीतमल जनपद औरैया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री अखिलेश कुमार सिंह थाना नरही जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार थाना नरही जनपद बलिया
3. हे0का0 गनपत राम थाना नरही जनपद बलिया
4. हे0का0 मो0 शकीर थाना नरही जनपद बलिया

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस ।