*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की बैठक में 2027 चुनाव में पी.डी.ए. सरकार बनाने का संकल्प*

प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद -आजमगढ़ पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की आवश्यक बैठक-दिनांक-23.04.2025 को वाहिनी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम की अध्यक्षता में की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा की सरकार पी.डी.ए.समाज पर जुल्म और अत्याचार करने का काम कर रही है। आने वाले सन् 2027 के विधानसभा चुनाव में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए पी.डी.ए. की सरकार बनानी होगी। और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी होंगे संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर गांव-गांव काम करना होगा और भा.ज.पा. की आता ताई सरकार को हटाना होगा।
भाजपा की सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बनाए हुए भारतीय संविधान को नहीं मनाना चाहती है भाजपा की सरकार मनुस्मृति के विधान को मानती है और उसे देश में लागू करना चाहती है भाजपा सरकार पी.डी.ए.समाज की दुश्मन है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत कर, हर बूथ स्तर पर निर्वाचन नामावलियों में ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़ाकर ही पी.डी.ए.सरकार बनाना होगा। भा.ज.पा. सरकार दलितों, पिछड़ों,
अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। जो सभी पर जुल्म और अत्याचार करने का काम कर रही है।
मिठाई लाल भारती ने वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव-अरविंद सरोज व शिवचंद राम को आजमगढ़ मंडल का मंडल प्रभारी बनाया है।
बैठक में वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव- रामजीत यादव एडवोकेट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव-अजीत कुमार राव, वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव-राधेश्याम भारती, नर्सिंग भारती, डॉ. अजय, गोविंदा गौतम, देवेंद्र कुमार,श्री प्रकाश निगम, बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर गौतम,अनिल भारती,सियाराम कन्नौजिया, डॉ .अनीता चौधरी, हंसराज, हरिनाथ मास्टर, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, प्रदीप सहाय, मिथिलेश कुमार, रविंद्र प्रसाद, विनोद गौतम, दरोगा प्रधान, ओमप्रकाश, दिनेश कुमार,अमरजीत सरोज, सुनीता, अजय, बिजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।