*TV 20 NEWS || AZAMGARH : डायल-112 द्वारा थाना परिसर में लाई गई गुमशुदा महिला को रानी की सराय पुलिस ने परिजनों की तलाश कर सकुशल उनके सुपुर्द किया*
*प्रेस नोट, दिनांक 05.10.2026*
*मिशन शक्ति 5.0 टीम, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*🔹डायल-112 द्वारा थाना परिसर में लाई गई गुमशुदा महिला को रानी की सराय पुलिस ने परिजनों की तलाश कर सकुशल उनके सुपुर्द किया*
➡️ आज दिनांक 05.10.2026 को डायल-112 के माध्यम से एक महिला को थाना रानी की सराय परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर लाया गया। महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी तथा प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी।
➡️ प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *मिशन शक्ति 5.0 टीम* द्वारा महिला के परिजनों की तलाश हेतु तत्काल प्रयास किए गए।
*🔹 पुलिस टीम के प्रयास से महिला के परिजनों की पहचान कर उसके पुत्र नसीउल्लाह पुत्र अबुशाद, निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। महिला के सुरक्षित परिजनों से मिल जाने पर परिजनों द्वारा रानी की सराय पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*
*गुमशुदा महिला को सकुशल परिजनों से मिलाने वाली पुलिस टीम-* म0उ0नि0 श्वेता दुबे, म0आ0 संयोगिता कुशवाहा, म0आ0 नीलम वर्मा, म0आ0 आकांक्षा साहू आदि *मिशन शक्ति 5.0 टीम, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*






