आजमगढ़ 14 अक्टूबर– मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि वर्तमान वित्तीष वर्ष में जनपद में कोविड-19 महामारी से बचाव के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किये जाने हेतु तिथि का निर्धारण कर कैम्प लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किये जाने हेतु तिथि का निर्धारण कर जनपद स्तर के समस्त तहसील के ब्लाक मुख्यालय पर समस्त पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया था, परन्तु दिनांक 24 सितम्बर 2020 को अत्यधिक वर्षा हो जाने के कारण ब्लाक फूलपुर मे दिव्यांगजन उपस्थित नही हो सकें।
उक्त के क्रम में तहसील फूलपुर के ब्लाक मुख्यालय फूलपुर में दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 11ः00 बजे से 4ः00 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
उक्त तिथि में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कराते हुए समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर खण्ड विकास अधिकारी फूलपुर प्राप्त आवेदन पत्रों को कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन आजमगढ़ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करंे।
![WhatsApp Image 2022-01-28 at 16.31.32 (2)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad5.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad5-100x80.jpeg)
![WhatsApp Image 2022-01-28 at 16.31.31](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad4.png)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad4-100x80.png)
![WhatsApp Image 2022-01-28 at 16.31.30 (2)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad3.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad3-100x80.jpeg)
![WhatsApp Image 2022-01-28 at 16.31.30 (1)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad2-1.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad2-1-100x80.jpeg)
![Screenshot (902)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad1-1.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad1-1-100x80.jpeg)
![WhatsApp Image 2023-02-15 at 1.35.50 PM (1)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad-1.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad-1-100x80.jpeg)