*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना- जीयनपुर: गैर-इरादत्तन हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, अबतक कुल 04 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार*

थाना- जीयनपुर: गैर-इरादत्तन हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, अबतक कुल 04 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास –
दिनांक 22.07.2025 को आवेदिका माया पत्नी अजय निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ने थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 21/7/25 को समय करीब 7 बजे पुरानी रंजीश को लेकर गांव के 1.शैलेश पुत्र रामवृक्ष 2.देवआशीष पुत्र राजेश 3.आशीष पुत्र हरिश्चन्द्र 4.राजेश पुत्र रामवृक्ष 5.साधू उर्फ सैलेन्द्र पुत्र रामवृक्ष 6.चन्द्रेश पुत्र बलकरन 7. राजू पुत्र बलकरन 8.सुरेन्द्र पुत्र जयकरन 9.डब्लू पुत्र जयकरन 10. सुनैना पत्नी सुरेन्द्र 11 विजेन्द्र पुत्र चैतू निवासीगण हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हमारे देवर सन्दीप व देवरान मन्जू को लाठी डण्डा से मार पीट रहे थे देवर सन्दीप व देवरान मन्जू की चिल्लाने की आवाज पर मेरे पति अजय बचाने के लिए घटना स्थल पर पहुचे उपरोक्त सभी लोग एक राय होकर मेरे पति को बुरी तरह से लाठी डण्डा से मारने पिटने लगे मेरे पति अजय व सन्दीप व मन्जू के चिल्लाने की आवाज पर मै मेरा वेटा समीर व अन्य लोग मौके पर पहुचे बचाने की कोशिश किये उपरोक्त मुज्जीमान देवर संदीप व मेरे पति अजय को मरा समझ कर छोडकर भाग गये मै आस पास के लोगो की मदद से P.H.C हरैया ले गयी जहा पर डा0 द्वारा हालत गम्भीर देखकर जिला अस्पताल आजमगढ रेफर कर दिया । आजमगढ सदर पहुचते ही मेरे पति अजय रास्ते मे ही दम तोड दिये तथा देवर सन्दीप व देवरान मन्जू की हालत गम्भीर बनी हुई है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 288/2025 धारा 3(5)/115(2)/105 BNS बनाम 1.शैलेश पुत्र रामवृक्ष निवासीगण हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ आदि 11 नफर के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्या द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
दिनांक 22.07.2025 को उ0नि0 अजय यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.चन्द्रशेखर उर्फ चन्द्रेश पुत्र बलकरन 2. सुरेन्द्र पुत्र जयकरन 3. सुनैना पत्नी सुरेन्द्र निवासीगण हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को मनिकाडीह चौराहा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 23.07.2025 को उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्या मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को रजादेपुर मोड थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ से समय 11:10 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-आशीष कुमार पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 288/2025 धारा 3(5)/115(2)/105 BNSथाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्या थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 राजीव कुमार मिश्रा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़