*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना रौनापारः साइबर फ्राड का 15,000/- रूपया वापस कराया गया*

थाना रौनापारः साइबर फ्राड का 15,000/- रूपया वापस कराया गया ।
पूर्व की घटना-
आवेदक तुफानी पुत्र स्व0 सकलदेव निवासी गांगेपुर मठिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 05.11.2025 को फोन आया कि मेरा लड़का अस्पताल मे भर्ती है और 15000/- रुपये भेज दो , प्रार्थी को लगा की उसका मालिक फोन किया है यह जानकर प्रार्थी द्वारा दिये गये खाता संख्या पर पैसा भेज दिया। जब अवेदक को लगा की वह साइबर फ्राड का शिकार हो गया है तो आवेदक द्वारा साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर दिनांक 06.11.2025 को शिकायत नं0 33111240140066 दर्ज कराया गया ।
बरामदगी का विवरणः-
आवेदक श्री तुफानी पुत्र सकलदेव निवासी गांगेपुर मठिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर शिकायत संख्या 331112XXXXXX दर्ज कराया गया कि उनके साथ कुल 15000/- रुपये का साइबर फ्राड हुआ है। उक्त शिकायती प्रार्थना पर थाना रौनापार के साइबर टीम के का0मु0 रत्नेश सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के 15,000/- रुपये को कोटक महिन्द्रा बैंक मे होल्ड कराया गया। पैसा होल्ड होने के उपरान्त विधि कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय से अनुरोध कर उक्त पैसे को वापस करने के सम्बन्ध मे आदेश प्राप्त किया गया। बाद प्राप्त होने आदेश कोटक महिन्द्रा बैंक से सम्पर्क कर आवेदक का 15,000/- रुपये आवेदक के खाते मे वापस कराया गया।