*TV 20 NEWS || AZAMGHARH: वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम

आजमगढ़ 23 जुलाई– मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अंकित वर्मा द्वारा आज जनपद में स्थित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री सुबोध सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रीमती सरिता पाल, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टाप सेन्टर, श्रीमती रीना एम0टी0एस0, बन्दना शुक्ला, आशा यादव, महिला कान्सटेबल, लालती, सावित्री महिला होमगार्ड, श्रीमती बबिता यादव, पराविधिक स्वयं सेवक, श्री संजय कुमार, ड्राइवर उपस्थित पाये गये।
सचिव द्वारा वन स्टॉप सेन्टर में रखे गये अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, जिसमें अद्यतन स्थिति दर्ज पायी गयी तथा वन स्टॉप सेन्टर के सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि आज की तिथि में कुल 06 (03 नाबलिग व 03 बालिग) महिलायें वन स्टॉप सेन्टर में निरूद्ध हैं, जिनको आवश्यकतानुसार चिकित्सीय सुविधा, आश्रय सुरक्षा, परामर्श सेवा, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता प्रदान की जाती है। निरीक्षण के उपरान्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सचिव द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। सचिव द्वारा बताया गया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला तथा पॉक्सो से सम्बन्धित बालिकाओं को वन स्टॉप सेन्टर द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। सचिव द्वारा अर्चना पाल पत्नी प्रदीप पाल ग्राम बसही बन्देदासपुर, थाना तहबरपुर के प्रार्थना पत्र का मौके पर मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण किया गया। सचिव द्वारा उपस्थित महिलाओं को दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक ’’राष्ट्र के लिए मध्यस्थता’’ अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया , जिसके अन्तर्गत पक्षकार सुलह-समझौता केन्द्र में उपस्थित होकर आपसी सहमति से अपने लम्बित वाद का निस्तारण करा सकते हैं
इस मौके पर श्री सुबोध भारती जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर के सदस्य, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के समस्त सदस्य, पराविधिक स्वयं सेवक, महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।