*TV20 NEWS || AZAMGHARH : न्यायालय परिसर में यूकेलिप्टस और सिरस के पेड़ों की नीलामी 8 सितंबर को होगी*

आजमगढ़ 02 सितम्बर- अध्यक्ष, नीलामी एवं क्रय समिति/अपर जनपद न्यायाधीश न्यायालय सं0-03 श्री अजय श्रीवास्तव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के प्राचीन परिसर में स्थित यूकेलिप्टस तथा सिरस के पेड़ों की नीलामी की बोली जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के नवीन परिसर के कक्ष कक्षीय न्यायालय भवन के हाल आफ जस्टिस में दिनांक 08 सितम्बर 2025 को सायं 04.00 होनी है। नीलामी में प्रतिभाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी हेतु न्यायालय की वेबासाइट http://districts.ecourts.gov.in/azamgarh पर देख सकते हैं अथवा जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के नजारत अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-02.09.2025——–