*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-बरदहः-शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना-बरदहः-शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहासः-
दिनांक 29.08.25 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि अभियुक्त प्रिन्स यादव पुत्र सुवेदार यादव ग्राम जखांवा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झासा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया गया जिससे मैं गर्भवती हूँ। दिनांक 11-8-25 को 1 बजे रात में हम दोनो घर से भाग गए थे प्रिन्स अपने दोस्त से पता पूछकर मुझे दिनांक 12-8-25 को चण्डीगढ़ लगभग 5 बजे भोर में बस बदल-बदल कर पहुचे दिनांक 13-8-25 को प्रिंस का भाई सोनू व आनन्द पुत्र राजेन्द्र यादव ग्राम बिछलापुर पतहना जिला जौनपुर सुबह के समय पहुचे और मुझे और प्रिंस को कुछ दूर ले गये और गाडी रोककर प्रिंस को बन्द गाडी से निकाल कर ले गये ,इसके बाद पुनः सोनू और आनन्द वापस मेरे पास आये और गन्दे शब्दों का प्रयोग करते हुए छेडखानी करने लागे। और मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी भी देने लगे मै डर कर सोनू और अन्य की बात मान ली मुझे और प्रिंस को उसी गाडी में दिनांक 14-8-25 को जौनपुर लाये वहा पहुचने पर सोनू की माँ सवित्री बाहन अर्चना पिता सुबेदार मामा विजेश बुआ व अन्य लोग थे प्रिंस की माता सावित्री व उसकी बहन अर्चना तथा उसके पिता सुबेदार ने मुझे थप्पड़ व लात मुक्का से मारे पीटे और बात ना मानने पर मेरे बच्चे को जान से मार देने की धमकी देने लगे उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 261/25 धारा 69/115(2)/351(2)/352/74 BNS बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरणः-
आज दिनांक 03.09.25 को थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रिन्स यादव पुत्र सुबेदार यादव ग्राम जखावां थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को बधवा महादेव तिराहा से समय 09.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01. प्रिन्स यादव पुत्र सुबेदार यादव ग्राम जखावां थाना बरदह जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0 261/25 धारा 69/115(2)/351(2)/352/74 BNS
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. SO राजीव कुमार सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. का0 प्रशान्त सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ़
3. का0 राजेन्द्र कुमार कुशवाहा थाना बरदह जनपद आजमगढ़