TV 20 NEWS ||AZAMGARH , राजघाट विकास को लेकर संकल्प फाउंडेशन ने सौंपा मांग पत्र

संकल्प फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष व सदस्य जिला योजना समिति सभासद गुरुटोला अनंतपुरा मोहम्मद अफजल ने राज घाट के विकाश योजना लेकर fमांग पत्र भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक को सौंपा है। मोहम्मद अफजल ने बताया कि आजमगढ़ शहर में स्थित राजघाट (श्मशान घाट) एक अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, जहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में आमजन का आवागमन होता है। यह स्थान न केवल धार्मिक व सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आम नागरिकों की भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

राजघाट एवं उससे जुड़े मार्गों पर कुछ मूलभूत सुविधाओं के अभाव एवं जर्जर अवस्था के कारण आम जनता को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए जनहित में संगठन की मांग है कि राजघाट परिसर में सोलर लाइट की समुचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे रात्रि के समय दाह-संस्कार में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य रोड से राजघाट तक जाने वाला मार्ग अत्यंत दयनीय स्थिति में है। जगह-जगह रास्ता धंस चुका है, जिससे वाहनों एवं पैदल चलने वाले नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़े। मार्ग का शीघ्र मरम्मत/निर्माण कराया जाए। एटलस पोखरा तिराहा से राजघाट बाईपास तक सड़क के किनारे बना नाला पूर्णतः ध्वस्त हो चुका है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही नाले की खराब स्थिति के कारण जलभराव व जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। राजघाट बाईपास सड़क पर एटलस पोखरा से राजघाट जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए, जिससे सड़क पार करने में आम जनता को सुविधा हो एवं दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।