TV 20 NEWS ||AZAMGARH , यूपीपीएससी द्वारा चयनित 932 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; लोक भवन में गूंजी युवाओं की किलकारी, डबल इंजन की सरकार प्रत्येक परिवार के जीवन को सुदृढ़ करने के लिए कर रही है हर संभव प्रयास: उपमुख्यमंत्री

यूपीपीएससी द्वारा चयनित 932 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; लोक भवन में गूंजी युवाओं की किलकारी
• डबल इंजन की सरकार प्रत्येक परिवार के जीवन को सुदृढ़ करने के लिए कर रही है हर संभव प्रयास: उपमुख्यमंत्री
• पारदर्शिता और शुचिता के साथ युवाओं को मिल रहा उनका हक, उत्तर प्रदेश में भविष्य की अपार संभावनाएं
• विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित प्रदेश और विकसित परिवार आवश्यक: सरकार

लखनऊ: लखनऊ: 18 मई, 2026, उत्तर प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सरकारी प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य गरिमामयी समारोह में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) में सफल रहे 21 विभागों के विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
समारोह में मुख्यमंत्री जी के साथ उपमुख्यमंत्री जी, कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

देश के 80% हिस्से में जन-आकांक्षाओं की सरकार: उपमुख्यमंत्री
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और विजन को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा की “यशस्वी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में आज देश के 80 प्रतिशत हिस्से में एनडीए (NDA) और भाजपा की सरकारें जन-आकांक्षाओं को पूरा कर रही हैं। उत्तर प्रदेश अब देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है और हमारे युवाओं के लिए भविष्य की अपार संभावनाएं इसी प्रदेश में मौजूद हैं।

विकसित भारत के लिए ‘विकसित परिवार’ की संकल्पना
उपमुख्यमंत्री जी ने विकास के मूल मंत्र को स्पष्ट करते हुए कहा कि, “यदि हमें विकसित भारत के सपने को साकार करना है, तो उसके लिए एक विकसित प्रदेश चाहिए और एक विकसित प्रदेश के निर्माण के लिए हर एक परिवार का विकसित और समृद्ध होना आवश्यक है। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन को सुदृढ़, सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आज युवाओं को मिल रहे ये नियुक्ति पत्र उसी दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम हैं।

चयनित अभ्यर्थियों में भारी उत्साह
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार की निष्पक्ष भर्ती नीति की जमकर सराहना की। नियुक्तियों में उपजिलाधिकारी (SDM), पुलिस उपाधीक्षक (DYSP), खंड विकास अधिकारी (BDO) समेत 21 विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री जी ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।