TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – निजामाबादः टेंट बुक करने के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड के ₹50,000/- रुपये वापस कराए गए
दिनांक 26.08.2025 को आवेदक मनीष कुमार गौड़ पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी तिग्गीपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से ₹50,000/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी टेंट बुक करने के नाम पर फोनपे के माध्यम से की गई। आवेदक द्वारा धनराशि कटने की जानकारी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत नंबर 33108250103717 है।
शिकायत प्राप्त होने के बाद NCRP पोर्टल के माध्यम से तत्परता से कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की पूरी धनराशि ₹50,000/- को फ्रॉडस्टर के खाते (PNB बैंक, अलवर, राजस्थान – खाता संख्या 0512200100013760) में होल्ड कराया गया।
कार्यवाही का विवरण –
थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में साइबर टीम निजामाबाद द्वारा आवेदक के माध्यम से माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी हेतु आदेश जारी करवाया गया। तत्पश्चात संबंधित बैंक प्रबंधक/बैंक नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते में ₹50,000/- की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
आवेदक द्वारा पुलिस टीम के त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
साइबर टीम थाना निजामाबाद –
1. थानाध्यक्ष – हीरेन्द्र प्रताप सिंह उ0नि0 – सानिया गुप्ता का0 – राकेश यादव म0का0 – रेनू देवी का0 – संदेश सिंह, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ ।






